26 Apr 2024, 07:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से निपटने विश्व भर से दान के लिए दिल्ली सरकार ने लांच किया पोर्टल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 12:33AM | Updated Date: May 2 2021 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर इस महामारी से लड़ाई को मजबूती देने के वास्ते दिल्ली सरकार ने देश-विदेश से दान के लिए शनिवार को एक पोर्टल दिल्ली फाइट्स कोरोना इन/डोनेट की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस पहल के जरिए दिल्ली सरकार ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर और डी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के लिए तत्काल सहायता की इच्छुक है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरपिंद केजरीवाल ने कहा कि देश में आपदाओं से निपटने में सरकारों की मदद के लिए भारतीय एवं प्रवासी नागरिक हमेशा सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम आपसे हरसंभव सहायता का अनुरोध करते हैं।’’

पोर्टल के शुभारंभ के मौके पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश में आपदाओं से निपटने में सरकारों की मदद करने में भारतीय नागरिक और प्रवासी हमेशा सबसे आगे रहे हैं। पिछले वर्ष से प्लाज्मा दान करने के मेरे आव्‍हान पर हजारों की संख्या में लोग आगे आये और बहुत से लोगों की जानें बची।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »