11 May 2024, 09:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक, केरल उत्तरप्रदेश में कोरोना के सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े, दिल्ली में कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 5:42PM | Updated Date: Apr 30 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में जहां कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों में सबसे अधिक तेजी वहीं राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों में कमी आयी है। देश के छह राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है और बाकी राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इसके मामले बढ़े हैं। इस दौरान जहां कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 20612, 17443 और 9196 सबसे अधिक सक्रिय मामले बढ़े है वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5447 और 3149 सक्रिय मामलों की कमी के साथ ही मध्य प्रदेश में 696, छत्तीसगढ़ 936, लद्दाख में 85 और मणिपुर में भी पांच सक्रिय मामले कम हुए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,86,452 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 हो गया। इस दौरान 2,97,540 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।  देश में अब तक एक करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 31,70,228 हो गयी है। वहीं 3498 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,08,330 हो गया है। देश में रिकवरी रेट घटकर 81.99 प्रतिशत रह गयी जो कि चिंता की बात है और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 16.90 फीसदी हो गयी है, जबकि मृत्युदर कम 1.11 फीसदी पर बरकरार है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »