26 Apr 2024, 16:22:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अधीर रंजन पुन: बने लोकलेखा समिति के अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 4:31PM | Updated Date: Apr 30 2021 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ने वर्ष 2021-22 के लिए संसद की प्राक्कलन समिति, लोकलेखा समिति, लोकउपक्रमों की समिति और अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पर समिति का गठन कर दिया है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के अनुसार सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पुन: लोकलेखा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि  गिरीश भालचंद्र बापट को प्राक्कलन समिति का मुखिया बनाया गया है।
 
लोक उपक्रमों पर समिति का अध्यक्ष  मीनाक्षी लेखी को बनाया गया है जबकि किरीट प्रेमजी भाई सोलंकी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति संबंधी समिति के अध्यक्ष होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »