27 Apr 2024, 03:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना मरीजों की मदद के लिये आगे आये अजय देवगन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 12:44PM | Updated Date: Apr 29 2021 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं। अजय देवगन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20 आईसीयू बेड्स का इंतजाम करवाया है। अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो सके। अजय देवगन ने इसके लिये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को करीब एक करोड़ की राशि डोनेट की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »