26 Apr 2024, 11:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

फिलीपींस, कंबोडिया ने भारत के यात्रियों पर लगाया प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2021 12:21AM | Updated Date: Apr 28 2021 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मनीला। फिलीपींस और कंबोडिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर आगामी 14 मई तक प्रतिबंध लगा दिया है। फिलीपींस के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता हैरी रोक्यू ने मंगलवार को यहां एक बयान में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले सभी यात्रियों अथवा पिछले 14 दिनों के दौरान भारत की यात्रा पर गये लोगों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर यह प्रतिबंध गुरुवार से लागू होगा तथा यह 14 मई तक प्रभावी रहेगा।

फिलीपींस में आज कोरोना संक्रमण के 7204 नये मामले दर्ज किये गये जिसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 10 लाख 13 हजार 618 हो गयी है। कंबोडिया के स्वास्थ्य मंत्री माम बुनहेंग ने यहां जारी बयान में कहा कि भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए वहां से आने वाले यात्रियों पर 14 मई तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »