26 Apr 2024, 19:10:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री मोदी की चाची का कोरोना संक्रमण से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2021 12:20AM | Updated Date: Apr 28 2021 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना संक्रमित चाची नर्मदाबेन मोदी का आज यहां निधन हो गया। 80 वर्षीया नर्मदाबेन मोदी के पिता दामोदरदास मोदी के भाई स्वर्गीय जगजीवन मोदी की पत्नी थीं। उन्होंने आज यहां सिविल अस्पताल में अंतिम साँस ली। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वह करीब 10 दिनो से वहां भर्ती थीं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। नर्मदाबेन का परिवार शहर के न्यू राणिप इलाके में रहता है। ज्ञातव्य है कि अहमदाबाद में आज कोरोना संक्रमण से 26 मौतें हुई। राज्य भर में यह आंकड़ा 170 रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »