26 Apr 2024, 18:06:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM केजरीवाल ने अंबानी समेत देश के बड़े उद्योगपतियों को लिखी चिट्ठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 9:58PM | Updated Date: Apr 25 2021 9:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के कई राज्यों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से इजाफा हो रहा है। दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना के मरीजों के कारण दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखी है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी समेत कई बड़े उद्योगपति हैं।
 
सीएम केजरीवाल ने उद्योगपतियों से कहा है कि अगर आपके पास ऑक्सीजन या टैंकर हो, तो दिल्ली सरकार की मदद करें। उन्होंने लिखा, आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो, जरूर कीजिए. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी के पीछे एक कारण ये भी है कि यहां मेडिकल ऑक्सीजन का प्रोडक्शन नहीं होता है, ना ही यहां पर मेडिकल ऑक्सीजन की कोई फैक्ट्री है।
 
अरविंद केजरीवाल ने टाटा, बिरला, बजाज, अंबानी, हिंदुजा, महेंद्रा और कई बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखी। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘ऐसे में आपसे जो भी सहयोग हो सकता हो जरूर कीजिए। दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी का सबसे बड़ा कारण ये है कि यहां मेडिकल ऑक्सीजन का निर्माण नहीं किया जाता।
 
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए केजरीवाल ने शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर दिल्ली को ऑक्सीजन देने का अनुरोध किया था। सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा था, "अगर आपके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन हो, तो दिल्ली की मदद करें। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
 
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल मामले 1,004,782 हो गए। 357 लोगों की दिल्ली में पिछले 24 घंटे में मौत हुए, जिसके बाद कुल मौत के मामले 13,898 हो गए। पिछले 24 घंटे में 22,695 लोगों की रिकवरी हुई। कुल रिकवरी 897,804 हो गई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मामले 93,080 है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »