नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने तेज रफ्तार पकड ली है। पिछले 24 घंटों में देश में 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए है। जिससे कुल मामले 14,074,564 पर पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 14 लाख के पार चली गई है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि पिछले 10 दिनों के भीतर ही देश में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो गए हैं। 10 दिन पहले देश में एक दिन में 1 लाख के करीब मामले सामने आए थे और अब मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पार पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,00,739 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 हो गई है। इस दौरान 93,528 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 1 करोड़ 24 लाख 29 हजार 564 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 14 लाख को पार कर 14,71,877 हो गए हैं। इसी अवधि में 1038 मरीजों की मौत होने से अब तक 1,73,123 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी दर घटकर 88.31 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.46 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.23 फीसदी रह गई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 19,050 बढ़कर 6,13,635 हो गए हैं, जबकि 278 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58,804 हो गया है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 9,497 बढ़कर 1,18,636 हो गए हैं, जबकि 120 मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 5307 हो गई है। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 15,855 बढ़कर 1,11,835 हो गए हैं, जबकि अब तक 9,376 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 7226 बढ़कर 50,736 हो गए हैं और अब तक 11,540 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 6,863 बढ़कर 85,499 हो गए हैं और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 13046 हो गया है। केरल में सक्रिय मामले 6114 बढ़कर 58,564 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 4836 हो गई है। पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 28,250 हो गए हैं, जबकि 7672 मरीजों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 54,315 हो गई है तथा अब तक 12970 लोगों की मौत हुई है।
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 49,551 हो गए हैं तथा अब तक 4312 लोगों की इस जानलेवा संक्रमण से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 39,250 हो गए हैं तथा अब तक 4995 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में सक्रिय मामले 3214 बढ़कर 27,421 हो गई है और अब तक 3316 लोगों की जान जा चुकी है। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 32621 हो गए हैं और अब तक 10,458 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 27,861 हो गए हैं और 1788 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 28,383 हो गए हैं, जबकि 7339 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
बिहार में सक्रिय मामले बढ़कर 23,725 हो गए है और अब तक 1651 लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3008, जम्मू-कश्मीर में 2042, ओडिशा में 1933, उत्तराखंड में 1793, असम में 1122, झारखंड में 1292, हिमाचल प्रदेश में 1148, गोवा में 857, पुड्डुचेरी में 698, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 376, चंडीगढ़ में 404, मेघालय में 151, सिक्किम में 136, लद्दाख में 132, नागालैंड में 93, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 63, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में 12, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 तथा लक्षद्वीप में 1 व्यक्ति की मौत हुई है।