25 Apr 2024, 22:52:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने पोयला बोइशाख की शुभकामनाएं दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2021 3:31PM | Updated Date: Apr 15 2021 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोयला बोइशाख के अवसर पर भारत और दुनियाभर के बांग्ला भा­षियों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को ‘शुभो नबो बर्षो’ की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘जीवन के प्रति प्रेम और उत्साह का उल्लास जो बंगाल के लोगों में दिखता है वह वास्तव में दिल को छू लेने वाला है। पोयला बोइशाख के अवसर पर भारत और दुनियाभर के बांग्ला भाषियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे, नया वर्ष सभी के लिए समृद्धि, प्रसन्नता और अच्छा स्वास्थ्य लाए।’’ बंगाल में इसे पहेला वैशाख भी कहा जाता है और नये वर्ष के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »