19 Apr 2024, 12:13:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भ्रष्टाचार मामला: देशमुख की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 8:45PM | Updated Date: Apr 7 2021 8:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और राज्य सरकार की याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई करेगा। देशमुख और महाराष्ट्र सरकार की याचिकाएं न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की खंडपीठ के समक्ष कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गयी है।

देशमुख के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने भी इस मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने श्री देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीरसिंह के भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार की याचिका में परमबीरसिंह को भी पक्षकार बनाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »