26 Apr 2024, 13:24:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि रिकवरी रेट भी सुधरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2021 1:48PM | Updated Date: Feb 13 2021 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले दो दिन तक कोरोना संक्रमण के नये मामलों के 10 हजार से कम रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान ये मामले फिर बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गए तथा इसी अवधि में संक्रमणमुक्त होने वालों का आंकड़ा 11,395 रहा जिससे सक्रिय मामलों में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी और इसकी दर 1.25 प्रतिशत रही। इस बीच देश में अब तक 79 लाख 67 हजार 647 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,143 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 92 हजार 746 हो गया है।
 
इसी दौरान 11,395 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 625 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 645 बढ़कर 136571 हो गये। इस अवधि में 103 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा अभी तक बढ़ कर एक लाख 55 हजार 550 हो गया। देश में रिकवरी दर अभी 97।32 और सक्रिय मामलों की दर 1।25 तथा मृत्युदर 1।43 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान एक बार फिर 1212 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 32649 हो गयी है। वहीं 2422 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19।72 लाख हो गयी है जबकि 36 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51451 हो गया है। देश के दक्षिणी राज्य केरल में इस दौरान 47 सक्रिय मामले बढे और सर्वाधिक 5332 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
 
राज्य में सक्रिय मामले फिर बढ़कर 64,227 हो गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9।25 लाख से अधिक हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3954 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पूरे देश में पहले स्थान पर है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 33 घटकर 5944 रह गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12259 हो गया है तथा अब तक 9।26 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4233 रह गये हैं और 10229 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5।57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4285 रह गयी है तथा अभी तक 12408 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8।27 लाख से अधिक मरीज  संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 188 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 3287 हो गयी है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं सात और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3766 हो गयी है। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 3232 रह गये हैं। वहीं इस महामारी से 8698 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5।90 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 1767 रह गये हैं तथा 4400 लोगों की मौत हुई है और 2।58 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर फिर से बढ़ते हुए 2300 हो गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1।67 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5690 मरीजों की जान जा चुकी है।
 
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 1862 रह गये हैं तथा अब तक करीब 2।51 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3829 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। तेलंगाना में सक्रिय मामले घटकर 1781 हो गये हैं और 1614 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2।93 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामले मामूली रूप से बढ़कर 1053 हो हैं। मृतकों की संख्या 10889 हो गयी है और अब तक 6।24 लाख से अधिक मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 814 रह गये हैं। वहीं 106 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 8।80 लाख से अधिक हो गयी है जबकि 7162 लोग जान गंवा चुके हैं। बिहार में सक्रिय मामले नौ घटकर 691 रह गये हैं।
 
राज्य में कोरोना से अभी तक 1522 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2।59 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 3035, राजस्थान में 2780, जम्मू-कश्मीर में 1948, ओडिशा में 1910, उत्तराखंड में 1678, असम में 1086, झारखंड में 1081, हिमाचल प्रदेश में 990, गोवा में 777, पुड्डुचेरी में 656, त्रिपुरा में 391, मणिपुर में 373, चंडीगढ़ में 344, मेघालय में 148, सिक्किम में 135, लद्दाख में 130, नागालैंड में 88, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में नौ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »