25 Apr 2024, 14:51:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से मरने वालों की संख्या फिर 100 के पार, सक्रिय मामले भी बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 4:53PM | Updated Date: Feb 11 2021 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार पांच दिन तक 100 से कम रहने के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान फिर बढ़कर 108 पर पहुंच गयी, वहीं सक्रिय मामले भी एक हजार से अधिक बढ़ गये। इस बीच देश में अब तक 70 लाख 17 हजार 114 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,923 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 71 हजार 294 हो गया है। इसी दौरान 11,764 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 73 हजार 372 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 1,051 बढ़कर 1,42,562 रह गये। इस अवधि में 108 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 360 हो गया। देश में रिकवरी दर अभी 97.26 और सक्रिय मामलों की दर 1.31 तथा मृत्युदर 1.43 फीसदी है।
 
केरल में इस दौरान 217 सक्रिय मामले बढ़े और सर्वाधिक 5745 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामले अब 64,607 हो गये हैं, वहीं कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9.14 लाख हो गया है जबकि 18 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 3920 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1000 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 36,917 हो गयी है। वहीं 2421 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 19.63 लाख हो गयी है जबकि 30 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,390 हो गया है।  
 
देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 90 बढ़कर 5894 हो गये हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,244 हो गया है तथा अब तक 9.25 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 4387 रह गये हैं और 10,220 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.57 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4309 रह गयी है तथा अभी तक 12,396 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 8.26 लाख से अधिक मरीज  संक्रमणमुक्त हुए हैं।  छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 99 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 4073 हो गयी है। राज्य में तीन लाख से अधिक लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं, वहीं नौ और लोगों की इस महामारी के संक्रमण से मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3755 हो गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »