26 Apr 2024, 05:46:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मायावती बोलीं - दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली की घटना को गंभीरता से ले सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 2:24PM | Updated Date: Jan 27 2021 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की हुई ट्रैक्टर रैली के दौरन हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है तथा केन्द्र सरकार से इसे गंभीरता से लेने की मांग की है। बसपा अध्यक्ष ने कल की घटना को लेकर आज दो ट्वीट किये। उन्होंनें कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कल किसानों की ट्रैक्टर रैली में कल जो कुछ हुआ वह कतई नहीं होना चाहिये था। यह अति दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र सरकार को इसे अति गंभीरता से लेना चाहिये। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि बसपा यह मांग करती है कि केंद्र सरकार किसानों की मांग मान ले ताकि भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »