26 Apr 2024, 15:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी सरकार के अड़यिल रवैये के कारण बेनतीजा रही किसानों के साथ बैठक : भगवंत मान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2020 6:10PM | Updated Date: Dec 2 2020 6:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने कहा है कि मोदी सरकार के अड़यिल रवैये के कारण किसान संगठनों की बैठक बेनतीजा रही। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान ने आज यहां एक बयान में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भागने के बजाय किसान नेताओं का सामना करना चाहिये । एक तरफ तो मोदी नए कृषि कानूनों को ऐतिहासिक बता रहे हैं और दूसरी तरफ किसानों का सामना नहीं कर रहे ।  प्रधानमंत्री को अडियÞल रवैया छोड़ किसानों की समस्याओं को समझना चाहिये। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कानून के कारण कृषि और किसान दोनों ही खतरे में हैं, इसलिए मोदी को अविलंब इन कानूनों को वापस लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि अपने अस्तित्व को बरकरÞार रखने के लिए आज पंजाब समेत देश के लाखों किसान कड़ाके की सर्दी में दिल्ली-हरियाणा की सीमाओं पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »