29 Mar 2024, 03:34:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इसरो करेगा नौ विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 4:37PM | Updated Date: Oct 29 2020 4:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने 51वें मिशन में पीएसएलवी-सी49 के जरिए सात नवम्बर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से पृथ्वी का अवलोकन करने वाले ईओएस-01 उपग्रह के साथ नौ विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। गुरुवार को यहां जारी एक अपडेट में इसरो ने कहा कि मौसम की स्थिति के अनुसार प्रक्षेपण के लिए अस्थायी रूप से 1502 बजे समय निर्धारित किया गया है। यह इस वर्ष का इसरो का पहला मिशन होगा। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण प्रक्षेपण की गतिविधियां बाधित हो गई थीं। ईओएस-01 उपग्रह कृषि, वानिकी और आपदा को लेकर पृथ्वी का अवलोकन करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »