08 May 2024, 23:15:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी के साथ उ प्र पुलिस के व्यवहार की सुप्रिया सुले ने की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2020 12:13AM | Updated Date: Oct 2 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़तिा के परिजनों से मिलने जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस कर्मियों के धक्का दिये जाने की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले ने कड़ी निंदा की है। सुले ने अपने एक बयान में कहा है कि बलात्कार जैसी जघन्य घटना होती है, तब प्रशासन को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। गांधी एक सांसद और कांग्रेस नेता हैं, वह हाथरस पीड़तिा के परिवार के लोगों से मिलने जा रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लोगों को प्रताड़ति किया जा रहा है तो वह इसका खुलकर विरोध  करेंगी। यदि कोई जन प्रतिनिधि या व्यक्ति पीड़तिा के परिजनों से मिलने के लिए जा रहा है, तो इस तरह की कार्रवाई  सही नहीं है।  महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दमनकारी व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »