26 Apr 2024, 10:38:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छह महीने बंद रहने के बाद गांधी पार्क आम जनता के लिए खुला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 5:54PM | Updated Date: Oct 1 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लगभग छह महीने से बंद पड़े उत्तराखंड के देहरादून स्थित गांधी पार्क को गुरुवार आम जनता के लिए खोल दिया गया। देहरादू के सबसे बड़े इस पार्क के दरवाजे खुलते ही सुबह की नियमित सैर करने वाले लोग भी वहां पेड़, पौधों के मध्य बने सैरगाह में सैर करने पहुंचने लगे। महापौर सुनील उनियाल गामा भी वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पार्क में सामाजिक दूरी के साथ चेहरे पर मास्क और दरवाजे पर थर्मल स्क्रीनिंग कराना आवश्यक किया गया है।
 
गामा ने बताया कि पार्क में बुधवार को ही सेनिटाइजर और फॉगिंग करा दी गई थी। अभी इसे प्रतिदिन सुबह पांच बजे से आठ बजे तक ही खोला जायेगा। उन्होंने बताया कि यहां अभी केवल सुबह की सैर करने वाले ही आ सकेंगे। ओपन जिम और चिल्ड्रन पार्क को अभी शुरू नहीं किया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ही इन दोनों को शुरू किया जाएगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »