28 Mar 2024, 15:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कृषि कानून को लेकर पंजाब-हरियाणा का दौरा करेंगे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 12:14AM | Updated Date: Oct 1 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़/नई दिल्ली। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन प्रदेशों का दौरा करेंगे। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने आज यह जानकारी यहां बयान में दी। उन्होंने बताया कि गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में आज एक बैठक का आयोजन किया था। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंजाब और हरियाणा का दौरा करेंगे। 
 
कुमारी सैलजा ने बताया कि इसके अलावा कृषि विधेयकों के खिलाफ व उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना में पीड़ति परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस दो अक्तूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर हरियाणा में जगह-जगह प्रदर्शन करेगी। कुमारी सैलजा ने बताया कि बैठक में हरियाणा के बरोदा में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव पर भी चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत पार्टी के कई नेता शामिल थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »