20 Apr 2024, 01:20:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कानपुर में बारिश का कहर- इमारत का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2020 12:15PM | Updated Date: Aug 14 2020 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बारिश का कहर देखने को मिला है। जिले में कुछ घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा कानपुर के मूलगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है। बारिश के चलते यहां चार मंजिला इमारत का हिस्सा टूटकर गिर गया।
 
हादसे की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया. बचाव कार्य के लिए आर्मी को भी बुलाया गया है। कानपुर सिटी एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि मलबे के नीचे एक महिला और लड़की के फंसे होने की आशंका है। मलबे से अभी तक दो शवों को निकाला जा चुका है। राहत व बचाव का कार्य जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »