29 Mar 2024, 18:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में एक दिन में दूसरी बार की गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:16AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार  को दूसरी बार अकारण गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शाम 17.50 बजे नियंत्रण रेखा से लगे शाहपुर, किरनी और कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना की अग्रिम चौकियों तथा गांवों को लक्ष्य कर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इससे पहले आज सुबह भी पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »