20 Apr 2024, 13:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने पर डेढ करोड से अधिक का जुर्माना वसूला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:15AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 का उल्लंघन करने पर अब तक 80916 मामलों में कार्यवाही कर डेढ करोड रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला है वहीं लॉक डाउन उल्लंघन पर अब तक कुल 18446 वाहन जब्त करते हुये एक करोड 67 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस आयुक्तालय कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ अब तक 80916 कार्यवाही की जाकर एक करोड 54 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया है। 

इसके तहत सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 17840 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 35 लाख 68 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया वहीं दुकानदार द्वारा ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया जिसने फेस मास्क नहीं लगा रखा था, के विरूद्ध अब तक कुल 1547 कार्यवाही की जाकर सात लाख 73 हजार 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थान पर लोगो द्वारा थूकने पर अब तक 77 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 15400 रूपये का जुर्माना वसूला गया जबकि सार्वजनिक स्थान पर लोगों द्वारा शराब का सेवन करने पर अब तक 59 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 29500 रूपये का जुर्माना वसूला गया। 

इसी प्रकार पान, गुटखा, तम्बाकू विक्रय करते हुये पाये जाने पर अब तक 17 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 16000 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम छही फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर अब तक 61 हजार 376 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 61 लाख 37 हजार 600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस के अनुसार जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के विरूद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर आज 10 वाहनों को जब्त किया गया। शहर में लॉक डाउन पर अब तक 18446 दुपहिया एवं चैपहिया वाहन जब्त किये तथा एक करोड 67 लाख 67 हजार 650 रूपये का जुर्माना वसूला गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »