16 Apr 2024, 21:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

केरल में भारी बारिश से इडुक्की में भूस्खलन-5 की मौत, 10 को बचाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2020 2:07PM | Updated Date: Aug 7 2020 2:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण इडुक्की जिले में भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोगों को बचाया गया है। बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया गया है। भूस्खलन एक ऐसे स्थान पर हुआ जहां चाय बागान श्रमिक रहते हैं। हम अभी तक सटीक संख्या नहीं जानते हैं, लेकिन कम से कम तीन परिवार वहां फंसे हुए हैं। यह भूस्खलन जिले के राजमला इलाके में हुआ है।
 
मिली जानकारी के अनुसार, भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय वायु सेना से संपर्क किया है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने जानकारी दी है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को इडुक्की भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर और मेडिकल टीम है वहां भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »