26 Apr 2024, 21:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से दक्षिण के पांच राज्यों में अब तक 9320 मरीजों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2020 1:40PM | Updated Date: Aug 5 2020 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बढ़ता ही जा रहा है और इस महामारी के कारण दक्षिण भारत के पांच राज्यों में अब तक 9320 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो इस जानलेवा विषाणु के कारण देश में हुई कुल मौतों का 23.43 प्रतिशत है। दक्षिण भारत में कोविड-19 के कारण सबसे अधिक मरीजों की मौत तमिलनाडु में हुई है।
 
यहां इसके कारण अब तक 4349 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं कर्नाटक में 2704, आंध्र प्रदेश में 1604, तेलंगाना में 576 तथा केरल में 87 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 51,706 लोग स्वस्थ हुए तथा 857 की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1908295 तथा मृतकों का आंकड़ा 39795 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के 586244 सक्रिय मामले हैं। वहीं 1282216 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »