19 Mar 2024, 12:11:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2020 10:06PM | Updated Date: Jul 12 2020 10:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने आज तड़के बारामूला के सोपोर शहर से दो किलोमीटर दूर रेब्बन में संयुक्त अभियान शुरू किया।
 
कर्नल कालिया ने बताया कि सुरक्षा बलों ने क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी मार्गों को सील करने के बाद लक्षित इलाके की ओर बढ़ना शुरू किया, तभी वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने जवानों पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन  आतंकवादी मारे गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। इस बीच, घटनास्थल के निकट रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आस-पास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »