28 Mar 2024, 16:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तानी सेना के निरंतर संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारत ने विरोध दर्ज कराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 11:26PM | Updated Date: Jul 3 2020 11:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का निरंतर उल्लंघन करने पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है और इसे दोनों देशों के बीच 2003 के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करार दिया है। सरकारी सूत्रों ने आज कहा , ‘‘ पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के निरंतर संघर्ष विराम उल्लंघन पर हमने कड़ा विरोध दर्ज कराया है क्योंकि यह वर्ष 2003 के संघर्ष विराम समझौते के विपरीत है। ’’ 
 
पाकिस्तानी सेना ने इस वर्ष जून तक बिना किसी उकसावे के 2432 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें 14 भारतीयों की मौत हुई और 88 घायल हुए। सूत्रों ने कहा कि भारत ने सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर भी अपनी चिंता से पाकिस्तान को अवगत कराया है। यह भी कहा गया है कि यह घुसपैठ पायरिंग की आड में करायी जाती  है। भारत ने कहा है कि उसने पहले भी पाकिस्तान को  महानिदेशक सैन्य संचालन सहित विभिन्न स्तर पर अपनी चिंताओं से अवगत कराया है लेकिन पाकिस्तानी सेना ने अपनी हरकतें बंद नहीं की हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »