26 Apr 2024, 22:25:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश के हर वर्ग को मिल रहा सम्बल - नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:28AM | Updated Date: Jun 21 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से देश के हर वर्ग को सम्बल मिल रहा है। नड्डा ने आज भाजपा की राजस्थान में दूसरी वर्चुअल रैली में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए कहा कि  मोदी 2.0 का यह पहला साल है, ऐसे में आत्मनिर्भर भारत अभियान का संदेश देश के जन-जन तक कैसे पहुँचे, इसको लेकर वर्चुअल रैली एक नया और उपयोगी माध्यम है, जिसके जरिये हम अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि देशभर में यह भाजपा की ‘‘23वीं वर्चुअल रैली’’ है और हम इन वर्चुअल रैलियों के माध्यम से करोड़ों लोगों तक मोदी सरकार की योजनाओं को पहुँचा रहे है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल रैली के जरिये हम दूर होकर भी पास से देख सकते हैं, जबकि रैलियों में पास होकर भी दूर के लोग देख नहीं पाते थे। उन्होंने अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजना और 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रशंसा करते हुए कहा कि 80 करोड़ जनता के लिए तीन महीने तक पांच किलो गेहूँ या चावल, एक किलो दाल मुफ्त देने का फैसला किया गया।
 
इसके अलावा आठ करोड़ बहनों को ती महीने तक मुफ्त गैस सिलेण्डर, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आठ करोड़ 70 लाख किसानों को समय पर किश्त पहुँचायी जा रही है। वहीं राजस्थान में 66 लाख 77 हजार परिवारों को तीन महीने मुफ्त गैस सिलेण्डर दिये गये। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग को मजबूती देने के लिए भी मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज में विशेष पैकेज का प्रावधान किया है।
 
इसके अलावा रेहड़ी-ठेली, श्रमिक इत्यादि के लिए भी रोजगार को लेकर विशेष योजना तैयार की है। रैली में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने कोविड-19 काल में राहत कार्यों को लेकर एक नया इतिहास रचा है, जिसमें राशन सामग्री, भोजन पैकेट, फेस कवर, आवागमन के लिए वाहन इत्यादि सेवाऐं जरूरतमंदों के लिए की गई। कोविड काल में राज्य में लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने करोड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन, करीब 70 लाख लोगों को राशन सामग्री इत्यादि मदद पहुँचायी गई।
 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने वर्चुअल जनसंवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता पूरे मन से सेवा कार्यों में लगे रहे। हमें कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि उन्होंने हर जिले में लोगों के बीच जाकर भोजन, पानी, दवाई इत्यादि सेवा कार्य किये। इसके अलावा प्रवासियों को भी हर तरह से सहायता पहुँचायी गई। राजे ने कहा कि कांग्रेस कोविड काल में भी राजनीति करती रही और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सेवा कार्यों में लगे रहे।
 
उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊँचाईयाँ छू रहा है, जिससे भारत का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है। वेबिनार के माध्यम से दिल्ली से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के लिये पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई राजस्थान वर्चुअल जनसंवाद रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मौजूद रहे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »