27 Apr 2024, 03:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 3:43PM | Updated Date: Jun 5 2020 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मेलारी गांव में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों, स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की टुकड़ी ने गुरुवार देर रात तलाशी अभियान चलाया।
 
पुलिस ने कहा, "जिस स्थान में आतंकी छिपे हुए थे, जैसे ही वहां सुरक्षाबल पहुंचे उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एक-47 राइफल और चार बम बरामद हुए हैं। राजौरी और पुंछ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेक गुप्ता ने कहा, "मारे गए आतंकवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। इलाके में गोलीबारी बंद हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »