26 Apr 2024, 06:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

..अर्थव्यवस्था में गिरावट की वजह सरकार नहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू : यशवंत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 12:05AM | Updated Date: May 31 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रामगढ़। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष में अर्थव्यवस्था में आई गिरावट पर चुटकी लेते हुए कहा कि इसकी वजह मौजूदा सरकार की नीतियां नहीं बल्कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू हैं। सिन्हा ने शनिवार शाम को ट्वीट कर कहा, ‘‘देश में आर्थिक विकास दर में तेजी से आई गिरावट में भाजपा सरकार की कोई गलती नहीं है। मोदी 2.0 के पहले वर्ष में यह गिरावट दर्ज हुई है।
 
लेकिन ,यह सरकार की गलती के कारण नहीं बल्कि पंडित नेहरू की वजह से है। यदि वर्ष 1947 से 1964 तक देश में पंडित नेहरू की सरकार नहीं होती तो आज देश की विकास दर दहाई अंक में होती।’’  पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कमियों को छुपाने के लिए हमेशा जवाहरलाल नेहरू का नाम लेते हैं। इसलिए, वर्तमान परिस्थिति के लिए भी शायद यह पंक्तियां ही सही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »