19 Mar 2024, 12:09:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रोजगार मंत्रालय ने की नौकरी खोजने वालों के लिए ऑनलाईन पोर्टल की शुरूआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:23AM | Updated Date: May 30 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय का नेशनल करियर सर्विस - एनसीएस पोर्टल नौकरी खोजने वाले युवाओं के लिए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के निजी कंपनी टीसीएस के साथ मिलकर निशुल्क प्रशिक्षण आयोजित करेगा।  मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि एनसीएस अपने पंजीकृत नौकरी आवेदकों, नौकरी खोजने वालों के लिए टीसीएस के साथ मिलकर नि:शुल्क ऑनलाइन "करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन करने जा रहा है। 
 
'सॉफ्ट स्किल ' का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम
शिक्षार्थियों को उनके व्यक्तित्व के विकास में मदद करने के साथ साथ, उन्हें उद्योगों के अनुरूप भी प्रशिक्षित करेग. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनसीएस पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कराया जायेगा.
 
सरकार ने एनसीएस
परियोजना को लागू किया है, ताकि ऑनलाइन पोर्टल से रोजगार संबंधी सभी सेवाओं रोजगार , नौकरी की खोज, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों, प्रशिक्षुता, इंटर्नशिप आदि की जानकारी प्रदान की जा सकें।    एनसीएस पोर्टल पर लगभग एक करोड़ नौकरी खोजने वाले लोग और लगभग 54 हजार नियोक्ता पंजीकृत हैं। लगभग 73 लाख रिक्तियां पोर्टल के माध्यम से दी की गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »