27 Apr 2024, 00:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस ने देश पर 50 साल राज किया तो फिर मजदूरों की ऐसी हालत क्यों: अनिल विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 17 2020 12:39AM | Updated Date: May 17 2020 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अम्बाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केंद्र सरकार के प्रति की जा रही बयानबाजी को लेकर उन पर हमला बोलते हुये सवाल किया कि देश पर लगभग 50 वर्ष उनकी पार्टी ने शासन किया तो फिर मजदूरों की ऐसी हालत क्यों है। केंद्र सरकार को साहुकार की तरह पेश न आकर आर्थिक पैकेज की जगह मजदूरों के खातों में सीधे पैसे डालने के सम्बंधी गांधी के बयान को लेकर विज ने कहा कि कांग्रेस की सोच ने देश को बर्बाद कर दिया है।
 
देश में 70 में से 50 साल तक कांग्रेस या किसी कांग्रेसी ने राज किया है, ऐसे में इतने लम्बे राज के बावजूद भी मजदूरों की हालत इस प्रकार क्यों है?  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आत्मनिर्भर हिन्दुस्तानी बनाने की बात की है। उन्होंने कहा कि इसके दो रास्ते हैं, पहला यह कि जब किसी को भूख लगे उसे थोड़ी सी रोटी दे दो, तीन चार दिन बाद फिर उसे भूख लगे तो उसे फिर रोटी दे दो और दूसरा यह कि लोगों को आत्मनिर्भर बना दो ताकि लोग सम्मान के साथ रोटी कमा कर खा सकें। उन्होंने  कहा कि कांग्रेस ने हमेशा पहला रास्ता अपनाया है और नरेंद्र मोदी दूसरे रास्ते पर काम कर रहे हैं। 
 
राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता पर विज ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। उन्होंने लाकडाउन चार में ढील सोच समझ कर देने सम्बंधी कांग्रेस नेता के बयान पर कहा कि कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री मांग कर रहे हैं कि लॉक डाउन में ढील दी जाए, लेकिन केंद्र सरकार सूझबूझ से धीरे धीरे लॉक डाउन को खोल रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा की गांधी और इनके द्वारा शासित सरकारों की आपसी सोच में बहुत अंतर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »