26 Apr 2024, 11:01:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुंबई में कोरोना से संक्रमण डॉक्टर की मौत, परिवार के सभी 6 लोग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 10:15PM | Updated Date: Mar 27 2020 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में 82 वर्षीय एक डॉक्‍टरों की कोरोना वायरस से गुरुवार रात मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले ही उनकी रिपोर्ट में कोरोना वा.रस पॉजिटिव आई थी। इसके बाद गुरुवार रात को हिंदुजा अस्‍पताल में उन्‍होंने आखिरी सांस ली थी। अब खबर आ रही है कि उनके परिवार के सभी लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। खबर के मुताबिक, 12 मार्च को डॉक्टर का पोता ब्रिटेन से लौटा था।
 
उसके बाद उसे होम क्‍वारंटाइन किया गया था। उनके परिवार के 6 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद सभी को होम क्‍वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में कर्फ्यू के बावजूद भी कोरोना वायरस के 12 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। सांगली में कोरोना पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने से 12 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »