नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शनिवार (28 मार्च) से चार लाख बेघरों और गरीबों को भोजन खिलाएगी और कोरोन वायरस कोविड-19 से किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है।
केजरीवाल ने शुक्रवार (27 मार्च) मीडिया को बताया की दिल्ली सरकार अभी 224 रैनबसेरों में 20 हजार बेघरों और गरीबों को दो समय का भोजन मुहैया करा रही है। आज से 325 स्कूलों में भी यह व्यवस्था की जा रही है जहां प्रत्येक स्कूल में 500 लोगों के लिए दोनों वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
शुक्रवार (27 मार्च) को दो लाख लोगों के लिए यह व्यवस्था होगी जिसे शनिवार (28 मार्च) से दुगना चार लाख किया जाएगा। उन्होंने पार्टी विधायकों से अपने अपने क्षेत्रों मे बेघरो और गरीबों को राहत. कार्य में जुट जाने की अपील की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिल्ली की सीमा में जो भी रह रहे वह सभी हमारे हैं और उनकी जिम्मेदारी हमारी है।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक 39 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 29 विदेश से आने वाले और दस इनसे संक्रमित होने से जुड़े हैं। फिलहाल राजधानी में रोजाना 3-4 मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक, द़ो दिनों में कोई मामला नहीं था।