29 Mar 2024, 19:20:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गार्गी कॉलेज छेड़छाड़ मामले में सभी आरोपियों को मिली जमानत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 1:44PM | Updated Date: Feb 14 2020 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गार्गी कॉलेज में छात्रओं के साथ छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार सभी दस आरोपियों को साकेत अदालत से शुक्रवार को जमानत मिल गई। यह वाकिया छह फरवरी का है जब गार्गी कालेज के वार्षिक समारोह के दौरान कुछ लड़के गेट का दरवाजा तोड़कर जबरन कालेज प्रांगण में घुस गए और वहां छात्राओं के साथ छेड़खानी की। इस मामले के तूल पकड़ने पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दस लोगों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने पहले इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
 
आज इन्हें अदालत ने दस-दस हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर सामने आया कि सभी गिरफ्तार लोगों ने कालेज के गेट को तोड़ दिया और जबरन कालेज में घुस गए और वहां छात्राओं के साथ छेड़खानी और बदतमीजी की। गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »