20 Apr 2024, 05:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA का अनोखा विरोध - पुरखों की कब्र पर जाकर कांग्रेसी नेता ने रोते हुए मांगे....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 3:23PM | Updated Date: Jan 24 2020 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयागराज। देशभर में नागरिकता कानून का जबरदस्त विरोध हो रहा है। राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में लोग धरने पर बैठे हैं और अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। इन सब के बीच प्रयागराज में कांग्रेस नेता हसीब अहमद अपने पूर्वजों की कब्र पर पहुंचे और नागरिकता के सबूत मांगने लगे। नागरिकता कानून के विरोध में पहुंचे हसीब। बता दें कि हसीब अहमद 21 जनवरी को कब्रिस्तान पहुंचे थे। अपने पूर्वजों की कब्र के पास बैठकर वो काफी रोए भी।
 
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में कांग्रेस नेता हसीब अहमद CAA का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को हसीब कब्रगाह पहुंचे और पुरखों की कब्र के पास जाकर रोने लगे। वह कब्र के पास रोते हुए पुरखों से अपने भारतीय होने के सबूत से जुड़े दस्तावेज देने की मांग करने लगे। हसीब अहमद ने कहा, 'हमारे पास दस्तावेज नहीं हैं लेकिन हम भारत में पीढ़ियों से रह रहे हैं। हमने अपने पूर्वजों से कहा कि इस बात का प्रमाण दें कि हम इस देश के नागरिक हैं। हमने सरकार से मांग की है कि अगर हमें डिटेंशन कैंप में भेजा जाएगा तो हमारे पुरखों के अवशेष भी वहां रखे जाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »