28 Mar 2024, 17:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मस्जिदों को लेकर बीजेपी ने किया बड़ा ऐलान, कहा- सत्ता में आते ही..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 3:16PM | Updated Date: Jan 18 2020 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली में भगवा पार्टी सत्ता में आयी तो वह 54 मस्जिदों और मदरसों सहित धार्मिक स्थानों पर अतिक्रमण की गयी सरकारी भूमि को मुक्त करायेगी।
 
वर्मा ने ट्वीट किया  दिल्ली में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जिन सरकारी जमीनों पर धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया है, उन्हें खाली कराया जाएगा। राजधानी में सरकारी जमीन पर 54 से अधिक स्थानों पर मस्जिदों और मदरसों के अतिक्रमण करने की शिकायतें आ रही हैं।
भाजपा सांसद ने कहा पिछले साल लोकसभा में अनधिकृत व्यवसाय संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने कहा, ऐसी चीजें हमारे देश में ही हो सकती हैं।’’ उन्होंने कहा सरकार को मस्जिदों, मजार और कब्रिस्तानों के गैरकानूनी ढंग से निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है। 
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र एवं पश्चिम दिल्ली के सांसद ने लिखा - उपराज्यपाल को ऐसे अतिक्रमण के बारे में सूची दी गयी है।’’ राजधानी में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वर्मा ने कहा कि अगर सरकारी भूमि के अतिक्रमण के बारे में कोई शिकायत मिलती है तो अधिकारियों के पास इस मामले को ले जाया जाएगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »