26 Apr 2024, 23:09:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ बना ‘रेप इन इंडिया’ : राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:26AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साहेबगंज/महगामा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आज एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ अब रेप (दुष्कर्म) इन इंडिया’ में तब्दील हो गया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने यहां संथालपरगना प्रमंडल के साहेबगंज और महगामा में महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, मोदी जी का मेक इन इंडिया अब रेप इन इंडिया बन गया है। उन्होंने कहा कि झारखंड और उत्तर प्रदेश में जहां भी देखो दुष्कर्म के वारदात सामने आ रहे हैं।
 
यहां तक कि मोदी की पार्टी भाजपा का एक विधायक भी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। इतना ही नहीं पीड़तिा को बाद में जलाकर मार दिया गया लेकिन मोदी ने चुप्पी साध ली। गांधी ने कहा, ‘‘मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’का नारा दिया लेकिन बेटियों की हिफाजत कौन करेगा। आज बेटियों को भाजपा के विधायक से बचाने की जरूरत है।’’उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और उसके नेता 24 घंटे देश को बांटने की तिकड़म में लगे रहते हैं। उनका पूरा दिन लोगों को धर्म के आधार पर लड़ाने की साजिश रचने में बीतता है और ठीक इसी समय उद्योगपति अडाणी और अंबानी को देश का पैसा देने का भी काम कर रहे होते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »