18 Apr 2024, 16:45:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पीयूष गोयल ने जापान के समक्ष उठाया व्यापार घाटे का मुद्दा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 12:47AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को जापान के आर्थिक कार्य, व्यापार और उद्योग मंत्री हिरोशी काजीयामा से मुलाकात की और व्यापार घाटे का मामला उठाया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने यहां बताया कि भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय विषयों पर एक  घंटे तक चली इस बैठक में व्यापार घाटा और दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक  साझेदारी समझौता (सीईपीए) की समीक्षा मुख्य मुद्दा रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री  शिंजो आबे की गुवाहाटी में 16 दिसंबर को होने वाली बैठक से पहले गोयल और काजीयामा के साथ हुई यह बैठक महत्वपूर्ण समझी जा रही है।
 
बैठक के दौरान गोयल ने कहा कि भारत के लिए सभी साझेदारों के साथ व्यापार संतुलन बनाना उच्च प्राथमिकता है। इसी तरह साझेदार देशों के साथ भारत की वस्तुओं और सेवाओं के लिए बाजार तक पहुंचना भी बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन भारत की वस्तुएं और सेवाएं जापान के बाजार तक नहीं पहुंची हैं। दोनों देशों के मंत्रियों ने दोनों देशों के अधिकारियों से भारत-जापान व्यापार संबंध को मजबूत बनाने के लिए सभी विषयों पर समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने को कहा। भारतीय शिष्टमंडल के सदस्यों में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी थे। जापानी शिष्टमंडल में जापान के व्यापार नीति ब्यूरो तथा नयी दिल्ली स्थित जापानी दूतावास के अधिकारी थे।         
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »