29 Mar 2024, 20:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वोट बैंक के चलते घुसपैठियों में फर्क नहीं करती कांग्रेस : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2019 12:45AM | Updated Date: Dec 9 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस के नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध पर पलटवार करते हुए आज कहा कि वह केवल वोट बैंक के कारण देश में शरणार्थियों और घुसपैठियों के बीच फर्क नहीं करती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके जो मित्र दल वोट बैंक की राजनीति के चलते धार्मिक आधार पर उत्पीड़न झेलने वाले हिंदू-ईसाई शरणार्थियों और अवांछित इरादे से भारत में घुसपैठ करने वालों के बीच फर्क नहीं करते, केवल वे ही नागरिकता बिल का विरोध करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मोदी ने कहा कि मजहबी देशों में पीड़ति धार्मिक अल्पसंख्यकों को शरण देना भारत में किसी धर्म के विरुद्ध नहीं बल्कि यह हमारी परम्परा है और राजधर्म भी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »