19 Apr 2024, 14:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एमपी में तितली में दिखे बजरंग बली - देखते ही गूंजा जय श्री राम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2019 1:21PM | Updated Date: Nov 22 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर एक तितली का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तितली में हनुमान जी देखे जा रहे हैं। ये घटना मध्य प्रदेश के खंडवा की है जहां विज्ञान और चमत्कार के बीच नई बहस छिड़ गई है।  मामले की खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तितली को देखा और जैसे ही भगवान बजरंगबली की आकृति दिखी तो जय श्रीराम के जयकारे गूंजे उठे। हर कोई यह दृश्य देखकर अचंभित था। 
 
जिसने भी तितली को जय बजरंगी कहने से नहीं रोक पाया। दरअसल, घर के मंदिर के ऊपर जाकर तितली बैठ गई। लोगों की नजर पड़ी तो करीब से देखा। तितली में हनुमान जी नजर आते ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। रिश्तेदारों को बताया तो उन्होंने भी वीडियो कॉल पर तितली के दर्शन किए।
 
उधर पर्यावरण के जानकारों का कहना है कि ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि प्राकृतिक संरचना है जोकि कई जीवों में दिख जाएगी। कभी उनमें हनुमान जी की आकृति दिखेगी तो कभी दुर्गा माता की। ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि जंतु विज्ञान का हिस्सा है। माइक्रोस्कोप से देखने पर हर जीव के शरीर पर ऐसी कई आकृतियां दिखेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »