29 Mar 2024, 01:39:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शादी के मंडप में BSF जवान ने किया ऐसा - रो दिए सभी लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 12:28PM | Updated Date: Nov 14 2019 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में बीएसएफ जवान द्वारा शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराने की खबर सामने आई है।  जयपुर में बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने 11 लाख रुपये लेने से इनकार करते हुए आशीर्वाद के तौर पर 11 रुपये और एक नारियल लिया। ये खबर सामने आने के बाद लोग जमकर बीएसएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं। 
 
जयपुर के अम्बा बारी इलाके में बीएसएफ जवान जितेन्द्र सिंह ने दहेज प्रथा के खिलाफ उदाहरण पेश किया। शादी के दौरान लड़की के पिता ने कैश में 11 लाख रुपये का ऑफर किया, जिसे स्वीकार करने से दूल्हे ने इनकार कर दिया। वधू पक्ष के लोग पहले तो यह सोचकर घबरा गए कि दूल्हा, इंतजामों से नाराज होकर ऐसा कर रहा है। हालांकि जब दूल्हे ने दहेज नहीं लेने की बात की तो सब की आंखों में आंसू आ गए।
 
जितेंद्र सिंह ने इस बारे में कहा, मेरी पत्नी एलएलबी, एलएलएम के बाद पीएचडी कर रही है। मुझे लगा कि वह मेरे परिवार लिए एक सही लड़की है। इस लड़की से शादी के लिए मैंने दहेज नहीं लेने का मन बनाया था। जितेंद्र ने कहा, मेरी पत्नी पढ़-लिखकर जो मुकाम बनाएगी वो मेरे और परिवार के लिए दहेज से ज्यादा कीमती होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »