28 Mar 2024, 18:41:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शराबियों ने विधायक पर फेंका पेट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2019 6:01PM | Updated Date: Nov 8 2019 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज रावत पर शुक्रवार को तीन शराबियों ने पेट्रोल फेंक कर आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। केदारनाथ से विधायक मनोज रावत क्षेत्र में घुम रहे थे इस दौरान उन्हें इंटर कॉलेज बाड़व का औचक निरीक्षण करना था। इस बीच क्यूंजा घाटी के कांदी में शराब के नशे धूत जीतपाल राणा और उसके दो अन्य साथियों ने विधायक पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने विधायक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
 
विधायक के गनर और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें बचाया जा सका। पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली ने बताया कि विधायक मनोज रावत की शिकायत पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। आरोपी का पूरे क्षेत्र में आतंक है। वह शराब पीकर अक्सर लोगों से मारपीट और झगड़ा करता रहता है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »