29 Mar 2024, 10:55:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दर्दनाक! मां ने नींद में ली करवट - दबकर 3 महीने के बेटे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 3:03PM | Updated Date: Sep 11 2019 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा के बाह क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आगरा के बाह क्षेत्र के गांव मालौनी में स्तनपान कराती हुई मां को नींद आ गई और उसकी करवट के नीचे दबकर तीन माह के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मां बेसुध हो गई और घर व गांव में मातम छा गया।
 
जानकारी के मुताबिक थाना खेड़ा राठौर के मालौनी गांव के निवासी भारत सिंह की पत्नी सरिता सोमवार को अपने तीन माह के बेटे के साथ सो रही थीं। वह करवट लेटकर बेटे को स्तनपान करा रही थीं। इसी बीच सरिता को नींद आ गई। नींद में ही उसने करवट बदली तो मासूम बेटा उसके नीचे दब गया।जिससे उसकी सांसें रुक गईं। परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे की मौत की खबर से मां बेसुध हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »