28 Mar 2024, 21:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विवेक विहार में सब इंस्पेक्टर की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 8:13PM | Updated Date: May 20 2019 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में एक बदमाश ने दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक पुलिसकर्मी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस के कम्यूनिकेशन यूनिट में तैनात थे। शाहदरा जिले की पुलिस आयुक्त मेघना यादव ने कहा कि रविवार को रात दस बजकर छह मिनट पर विवेक विहार पुलिस थाने में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि करीब नौ बजे रात में सब इंस्पेक्टर राजकुमार तथा विजय उर्फ भूरी के बीच झगड़ा हुआ है। झगड़े के बाद राजकुमार घर पहुंचा और पास के गर्ग अस्पताल में जाने लगे लेकिन अचानक बेहोश हो गये। उनकी पुत्री ने राजकुमार को अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मैक्स अस्पताल के लिए भेज दिया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी विवेक विहार थाने का बीसी  है, जिसके खिलाफ करीब 24 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विजय उर्फ भूरी शाहदरा के कस्तूरबा नगर में रहता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »