29 Mar 2024, 05:21:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

साध्वी प्रज्ञा सिंह का विवादित बयान - गोडसे को बताया देशभक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2019 4:03PM | Updated Date: May 16 2019 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगर मालवा। भोपाल से बीजेपी उम्‍मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह भारती को भले ही पार्टी ने 19 मई तक मौन रहने की सलाह दी हो लेकिन प्रज्ञा जब भाजपा के प्रचार पर निकली तो कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से आतंकियों को पालने-पोसने का काम किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने नाथुराम गोड़से को देशभक्त बताया। साध्वी प्रज्ञा सिंह देवास संसदीय सीट के आगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो किया।
 
भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगर में रोड शो किया। साध्वी प्रज्ञा का जो अंदाज में भोपाल में नजर आया, ठीक वैसा ही भगवामय अंदाज यहां रोड शो में भी नजर आया। छावनी नाका चौराहे से रोड शो शुरू हुआ जो प्रमुख बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंचा। यहां साध्वी ने चुनावी सभा को संबोधित भी किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »