28 Mar 2024, 17:53:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राबड़ी देवी ने PM मोदी को बताया जल्लाद, कहा - ये लोग जज...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2019 2:43PM | Updated Date: May 8 2019 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक कविता के जरिए दुर्योधन शब्द का इस्तेमाल किए जाने को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। अब प्रियंका गांधी के इस बयान पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी ने कहा कि प्रियंका गाधी ने दुर्योधन बोल कर गलत किया है।
 
राबड़ी देवी ने कहा प्रियंका गाधी को दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। वो सब तो जल्लाद है जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता हैं, ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा। दरअसल प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन उसके बयान के बाद किया जिसमें पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहा था। पीएम के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियां पीएम पर हमलावर हो गई थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »