09 May 2025, 13:16:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कलयुगी बेटे की करतूत, स्वादिष्ट खाना न परोसने पर की मां की हत्या, केस दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2023 3:39PM | Updated Date: Nov 28 2023 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

थाणे, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक कलयुगी बेटे  ने स्वादिष्ट खाना न परोसने को लेकर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ठाणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में रविवार शाम को हुई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, मां और बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने FIR के हवाले से बताया कि आरोपी का रविवार को अपनी मां से फिर झगड़ा हुआ था । इस दौरान उसकी मां से यह शिकायत थी कि वह उसके लिए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती। जिसकी वजह से वह आग-बबूला हो उठा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बेटे ने कथित तौर पर नींद की गोलियां अत्यधिक मात्रा में खा ली। जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। लेकिन आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »