26 Apr 2024, 23:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मराठवाड़ा में कोरोना के 318 नये मामले, चार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2021 12:28PM | Updated Date: Jul 26 2021 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 318 नये मामले सामने आये और चार मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सभी जिला मुख्यालयों से एकत्र किये गये विवरण के अनुसार क्षेत्र के आठ जिलों में से बीड सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 208 नए मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद औरंगाबाद में 28 मामले सामने आये और दो लोगों की मौत हो गई। जालना में तीन मामले दर्ज किये गये और एक व्यक्ति की मौत हुई। उस्मानाबाद में 15 मामले, लातूर में 21 मामले, नांदेड़ में पांच मामले, हिंगोली में दो मामले  और परभणी में एक मामला दर्ज किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »