20 Apr 2024, 02:32:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोरोना से सबसे ज्यादा दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:35PM | Updated Date: Nov 26 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में हुयी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में सबसे ज्यादा 99 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुयी है। महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 51 मरीजों ने दम तोड़ा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में इस महामारी से 524 लोगों की जान गयी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार  सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,489 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.66 लाख के पार पहुंच गयी। वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.79 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 524  और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,223 हो गया है। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,52,344 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है: 

राज्य.....................सक्रिय........स्वस्थ......मौत 

अंडमान- निकोबार---137----- 4479----- 61 

आंध्र प्रदेश----------- 12673---845039----6962  

अरुणाचल प्रदेश----- 968-----15157------49 

असम---------------- 3277-----207766---- 978  

बिहार---------------- 5225---- 225077----1237  

चंडीगढ़------------- 1127------15532----- 266  

छत्तीसगढ़------------ 24676--- 201744---- 2783  

दादरा-नगर हवेली दमन- दीव----------- 35----------3290-------- 2 

दिल्ली---------------- 38287----- 498780----- 8720  

गोवा------------------- 1281------ 45229----- 683  

गुजरात---------------- 14287---- 183756---- 3906  

हरियाणा-------------- 20948------ 201250----2291  

हिमाचल प्रदेश------- 7875-------- 28106----- 585  

जम्मू- कश्मीर--------- 5264------- 100892----- 1663 

झारखंड--------------- 2160------- 105040------ 958  

कर्नाटक --------------24909-------- 841432------11714  

केरल----------------- 65234--------- 511008----- 2121  

लद्दाख---------------- 886------------7125-------- 108  

मध्य प्रदेश----------- 13742--------- 181345------ 3197  

महाराष्ट्र--------------- 85488---------1663723---- 46748 

मणिपुर--------------- 3248---------- 20640------- 245  

मेघालय------------- 915-------------10488-------- 110 

मिजोरम------------ 441--------------3319--------- 5 

नागालैंड----------- 1467------------ 9463--------- 61 

ओडिशा----------- 6212----------- 308102--------1687  

पुड्डचेरी------------ 540-------------- 35671-------- 609 

पंजाब------------- 7129-------------136622-------- 4684  

राजस्थान---------- 26320----------- 225229--------- 2218  

सिक्किम----------- 236-------------- 4481---------- 102 

तमिलनाडु--------- 11520-------------751535------- 11655  

तेलंगाना----------- 10784------------ 254676--------- 1444  

त्रिपुरा-------------- 767--------------- 31441---------- 370 

उत्तराखंड--------- 4658-------------- 66799---------- 1185  

उत्तर प्रदेश-------- 24876------------ 500835--------- 7644  

पश्चिम बंगाल-------- 24752----------- 434067--------- 8172  

कुल------------------452344--------- 8679138---------135223 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »