26 Apr 2024, 05:49:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कोरोना के 18 नए मामले सामने, मरीजों की संख्या 320 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 10:19AM | Updated Date: Apr 1 2020 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की 320 हो गई है। मुंबई में 16 और पुणे से 2 नए मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में वायरस से मरने वालों और संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। केरल के बाद महाराष्ट्र ऐसा दूसरा राज्य है जो इस जानलेवा वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

यहां मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है। मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम के आयुक्त प्रवीण परदेसी ने बताया कि मरने वालों का कोई धर्म नहीं होता इसलिए कोराना के मरीजों के सभी शवों को जलाया जाएगा। उन्हें दफनाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अंतिम संस्‍कार में पांच से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि शव को दफनाने से दूसरे व्यक्ति तक कोरोना वायरस के संक्रमण के पहुंचने की संभावना होती है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शव का जलाना ही बेहतर तरीका समझा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »