27 Jul 2024, 16:15:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सिलिकॉन सिटी में दो छात्रो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2024 1:09PM | Updated Date: May 23 2024 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्‍यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई।

दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्‍यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्‍पताल भ‍िजवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात हुई। दोनों छात्रों की हाईलेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा कैसे हुआ इस बात की अभी जांच की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »